प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान – आत्मनिर्भर कृषि की ओर एक मजबूत कदम
प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान – आत्मनिर्भर कृषि की ओर एक मजबूत कदम
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
जगदीशपुर अमेठी
आज आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा, औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर, जनपद अमेठी में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री सोनू सिंह जी (जिला महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा, अमेठी) ने उपस्थित सभी कृषक भाइयों एवं कृषक महिलाओं को Narendra Modi एवं Yogi Adityanath की जनकल्याणकारी एवं किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवनीत कुमार मिश्र जी एवं कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा की पूरी टीम के द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोनू सिंह ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान अर्जुन सिंह भदौरिया, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा नगर श्री राम चरण पासी सहित बड़ी संख्या में कृषक भाई-बहन उपस्थित रहे।
प्राकृतिक खेती अपनाएं — लागत घटाएं, आय बढ़ाएं, स्वस्थ भविष्य बनाएं।

Post a Comment