Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में उमड़ा साहित्य प्रेमियों का सैलाब

मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में उमड़ा साहित्य प्रेमियों का सैलाब


 

कवियों-शायरों की रचनाओं ने देर रात तक बांधा समां, अतिथियों ने की सराहना


सुनील चौरसिया डिप्टी ब्यूरो 

मंडल अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



 अमेठी साहित्य और संस्कृति को समर्पित भव्य मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, गणमान्य अतिथियों, पत्रकारों तथा श्रोताओं की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में मंचासीन कवियों एवं शायरों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव, हास्य, व्यंग्य, ओज और श्रृंगार रस से सराबोर कर दिया। देर रात तक चले इस साहित्यिक आयोजन में श्रोता पूरी तन्मयता के साथ काव्य पाठ का आनंद लेते रहे।इस अवसर पर समाजसेवी रोहित सिंह रजनपुर तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने कवियों और शायरों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में साहित्यिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं ने भी सहभागिता की और आयोजन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने सभी अतिथियों, साहित्य प्रेमियों, पत्रकारों, कवियों और श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और स्नेह से ही कार्यक्रम सफल एवं अविस्मरणीय बन सका। उन्होंने कहा कि साहित्य लोगों को जोड़ने और समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

मुशायरा एवं कवि सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की गई।

कोई टिप्पणी नहीं