Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में पेट्रोल चोरी और मिलावट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़,पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

अमेठी में पेट्रोल चोरी और मिलावट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़,पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा!


5 लाख रुपये का पेट्रोल-केमिकल और दो टैंकर बरामद



सुनील चौरसिया डिप्टी ब्यूरो 

मंडल अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



 अमेठी  पुलिस ने पेट्रोल चोरी और उसमें केमिकल मिलाकर अवैध रूप से बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये मूल्य का 4400 लीटर पेट्रोल व केमिकल, दो छोटे टैंकर, एक पंपिंग सेट और दो प्लास्टिक पाइप बरामद किए हैं। मामले में एक बाल अपचारी को भी निगरानी में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कमरौली पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि उतेलवा बाईपास स्थित एक अर्द्धनिर्मित एग्रो फैक्ट्री में कुछ लोग पेट्रोल और केमिकल का मिश्रण तैयार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए राहुल पासी, सत्येन्द्र कुमार प्रजापति, आशीष सोनी तथा जैफ खान को गिरफ्तार कर लिया।

टैंकरों से चोरी कर तैयार किया जाता था मिलावटी ईंधन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह का कथित सरगना कुलदीप शुक्ला है। उसके नेतृत्व में गिरोह टैंकरों से पेट्रोल चोरी करता था और उसमें विशेष केमिकल मिलाकर मिलावटी ईंधन तैयार करता था। इसके बाद इस मिश्रित ईंधन को विभिन्न फैक्ट्रियों और अन्य स्थानों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था पुलिस के अनुसार मौके से बरामद टैंकरों, पेट्रोल और केमिकल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।थाना कमरौली में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरोह के फरार सरगना समेत अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच में इस अवैध कारोबार से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में पेट्रोल चोरी और ईंधन मिलावट के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं