Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई में पुनः शुरू हुई इंडियन गैस की होम डिलीवरी सेवा, उपभोक्ताओं में खुशी

तिलोई में पुनः शुरू हुई इंडियन गैस की होम डिलीवरी सेवा, उपभोक्ताओं में खुशी



तिलोई, अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र में इंडियन गैस एजेंसी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सेवा एक बार फिर शुरू कर दी गई है। कुछ समय से यह सेवा प्रभावित होने के कारण उपभोक्ताओं को एजेंसी पहुंचकर स्वयं सिलेंडर लेना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

होम डिलीवरी सेवा के पुनः शुरू होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है। अब गैस बुकिंग के बाद सिलेंडर सीधे उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाया जाएगा। इससे महिलाओं, बुजुर्गों तथा दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।स्थानीय लोगों ने कहा कि होम डिलीवरी बंद होने से उन्हें अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा था, लेकिन सेवा बहाल होने से अब बड़ी राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन के इस कदम का स्वागत करते हुए नियमित और समयबद्ध डिलीवरी की मांग की है।होम डिलीवरी सेवा के पुनः संचालन से तिलोई क्षेत्र के हजारों गैस उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है तथा गैस वितरण व्यवस्था पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं