Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा का आयोजन

 श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा का आयोजन


महाराजगंज। क्षेत्र के ग्राम क्या सरायमानी, पो. बर्जी खुर्द, कोल्हुआ, महाराजगंज में स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन 20 जून से 27 जून 2026 तक चलेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 20 जून को प्रातः 6:30 बजे नगर कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से प्रभु शिव एवं श्रीराम की कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथा व्यास पूज्य श्री घनश्यामदास सरस्वती जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर 27 जून (शनिवार) को प्रातः 6:30 बजे शोभायात्रा, सुबह 9:30 बजे मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं शाम 6:30 बजे से हरि इच्छा तक महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा।

मंदिर निर्माण प्रेरणा स्रोत गुलाबदेवी पत्नी सभाजीत मिश्रा एवं कार्यक्रम के निवेदक अजय कुमार मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं