Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लेखपालों की गैरहाजिरी से बेअसर रहा थाना समाधान दिवस,राजस्व के अधिकांश मामले अटके

 लेखपालों की गैरहाजिरी से बेअसर रहा थाना समाधान दिवस,राजस्व के अधिकांश मामले अटके


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

जिला अमेठी के शुकुल   बाजार  थाना समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2 पुलिस और अधिकांश राजस्व विभाग से संबंधित थीं। लेखपालों की अनुपस्थिति के चलते राजस्व मामलों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका और पूरे दिवस में केवल 3 शिकायत का ही समाधान हो पाया। समाधान दिवस की अध्यक्षता SDM नितेश राज तथा थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने की। चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी और राजस्व कानूनगो मौजूद रहे, लेकिन लेखपालों की गैरमौजूदगी ने राजस्व न्याय व्यवस्था की सुस्ती पर सवाल खड़े कर दिए

कोई टिप्पणी नहीं