Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ब्राम्हण संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

ब्राम्हण संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 



महराजगंज जौनपुर 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज हित में कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। पंकज उपाध्याय को महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष, श्याम मिश्रा को बदलापुर तहसील अध्यक्ष, दीपक मिश्रा को महराजगंज ब्लॉक प्रभारी तथा राजकमल मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना और ब्राह्मण समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का भरोसा दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं