Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स रायबरेली रेफर

 ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स रायबरेली रेफर


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना जामो रोड स्थित मऊ गांव के पास हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने अपाचे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अफोइया गांव निवासी कुलदीप पुत्र छोटेलाल तथा अरविंद पुत्र साधुराम के रूप में हुई है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक का नंबर UP32JN6597 तथा बाइक का नंबर UP36Y3108 बताया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं