Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आठवें मंगलवार पर बाल नगर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 आठवें मंगलवार पर बाल नगर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद



अमेठी। जनपद अमेठी की तहसील तिलोई क्षेत्र अंतर्गत बाल नगर चौराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आठवें मंगलवार के पावन अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर लेखपाल कुमार धीरज के सुपुत्र धार्विक चौधरी के सौजन्य से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।

मंगलवार को प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में बज रहे भजन-कीर्तन एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के उद्घोष के साथ धार्मिक उत्साह का परिचय दिया।

भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजकों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

आयोजन में प्रमुख रूप से नीरज मिश्रा (मंत्री), रोहित अनुज मिश्रा, सुशील, राजकुमार शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजक धार्विक चौधरी एवं उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं।श्रद्धालुओं ने बताया कि हनुमान जी के प्रति आस्था और सेवा भावना से प्रेरित होकर आयोजित यह भंडारा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक समरसता का भी संदेश देने वाला साबित हुआ। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। भक्ति, सेवा और जनसहयोग की भावना से संपन्न यह भंडारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं