अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर सिंगाही पुलिस, NCB और SSB का महाएक्शन: ₹5 लाख के गांजे के साथ चढ़ा शातिर तस्कर शिवम गुप्ता!
अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर सिंगाही पुलिस, NCB और SSB का महाएक्शन: ₹5 लाख के गांजे के साथ चढ़ा शातिर तस्कर शिवम गुप्ता!
लखीमपुर खीरी (सिंगाही): भारत-नेपाल सीमा के पास नशे के सौदागरों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त सर्जिकल स्ट्राइक की है। खीरी के कप्तान डॉ. ख्याति गर्ग के एक कड़े आदेश ने सरहद के पास चल रहे ड्रग्स के काले कारोबार की कमर तोड़ दी है। सिंगाही पुलिस, देश की सबसे बड़ी एंटी-ड्रग्स एजेंसी NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) और सरहद के रखवाले SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने एक ऐसा चक्रव्यूह रचा, जिसमें इलाके का बड़ा मादक पदार्थ तस्कर शिवम गुप्ता चारों खाने चित हो गया।
दुकान की आड़ में 'जहर' का धंधा, ऐन वक्त पर पड़ी रेड
सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर 03 का रहने वाला 32 वर्षीय शिवम गुप्ता (पुत्र राजीव गुप्ता) इलाके में अपनी दुकान और घर की आड़ में मौत का सामान बेच रहा था। उसे लगा था कि वह सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बच जाएगा। लेकिन पुलिस की खुफिया विंग और SSB के इनपुट ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
सोमवार (15 जून) को जब शिवम अपने ठिकाने पर माल की बड़ी खेप खपाने की तैयारी में था, तभी NCB के तेजतर्रार इंस्पेक्टर कौशलेन्द्र मिश्रा, मानस अग्निहोत्री और सिंगाही पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दूबे ने SSB की टुकड़ी के साथ उसके घर को चारों तरफ से घेर लिया।
बरामदगी देख उड़े होश: ₹5 लाख का गांजा और नोटों की गड्डियां
संयुक्त टीम ने जब शिवम के ठिकाने पर धावा बोला, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।काला माल: कुल 03 किलो 862 ग्राम चमचमाता नाजायज गांजा, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में कीमत करीब ₹5 लाख आंकी जा रही है।काली कमाई: नशे की इस खेप को बेचकर कमाया गया ₹20,000 का करारा कैश भी मौके से जब्त किया गया।
सलाखों के पीछे पहुंचा 'नशे का सौदागर
'पकड़े जाने के बाद तस्कर शिवम गुप्ता के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए थाना सिंगाही में मुकदमा अपराध संख्या 125/2026 धारा 8/20 NDPS Act (कठोर मादक पदार्थ अधिनियम) के तहत केस ठोक दिया है। आरोपी को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
इन जाबांजों ने किया 'ऑपरेशन सिंगाही' को फतेह
इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में इन अधिकारियों और जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाई:सिंगाही पुलिस टीम: उ0नि0 प्रदीप कुमार दूबे, हे0का0 धीरेन्द्र सिंह, का0 हरिकेश, संजू कुमार, पोपिल बंसला।NCB कमांडो टीम: निरीक्षक कौशलेन्द्र मिश्रा, मानस अग्निहोत्री, का0 मुकुल और सत्येन्द्र
SSB (III बटालियन डांगा) जांबाज: निरीक्षक मेघराज, उ0नि0 रमेश सिंह नेगी, हे0का0 राकेश, विष्णुराम, का0 सिद्धार्थ, रूबी गोस्वामी और महिला शक्ति म0का0 अनीता देवी, रिक्की सोनोवाल, जसविता डोगरा।

Post a Comment