Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित, 12 जुलाई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां एवं सुझाव

मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित, 12 जुलाई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां एवं सुझाव



अमेठी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद के मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) से संबंधित आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 04 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सूची जनपद की समस्त तहसीलों, जिला निर्वाचन कार्यालय अमेठी तथा जनपद की आधिकारिक वेबसाइट Amethi.nic.in पर निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। जनसामान्य निर्धारित स्थानों पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल अथवा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में कोई सुझाव, शिकायत अथवा आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्तियां एवं सुझाव 04 जुलाई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक संबंधित तहसील अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी, जिससे मतदाताओं की सुविधा एवं निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जा सके। जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे प्रकाशित सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर निर्धारित अवधि के भीतर अपने सुझाव एवं आपत्तियां अवश्य दर्ज कराएं, ताकि मतदेय स्थलों के अंतिम निर्धारण में जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं