मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 की रैंकिंग में जनपद अमेठी ने मारी बाजी; प्रदेश के शीर्ष जनपदों में हासिल किया छठा (06) स्थान
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून 2026 की रैंकिंग में जनपद अमेठी ने मारी बाजी; प्रदेश के शीर्ष जनपदों में हासिल किया छठा (06) स्थान
जिलाधिकारी श्री संजय चौहान (IAS) एवं सीडीओ सुश्री पूजा साहू (IAS) के प्रभावी अनुश्रवण और रणनीतिक नेतृत्व का दिखा असर
लाभार्थीपरक और प्राथमिकता वाली योजनाओं के समयबद्ध व पारदर्शी क्रियान्वयन पर निरंतर जोर
अमेठी | दिनांक: 10 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की माह जून 2026 की रैंकिंग में जनपद अमेठी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में छठा (06) स्थान प्राप्त किया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि जिलाधिकारी श्री संजय चौहान (आई॰ए॰एस॰) एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा साहू (आई॰ए॰एस॰) द्वारा शासन की विभिन्न लाभार्थीपरक एवं विकासपरक प्राथमिक योजनाओं के सतत अनुश्रवण, गहन समीक्षा एवं धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन का प्रतिफल है।
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा साहू (आई॰ए॰एस॰) द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विभागवार एवं सूचकांक-आधारित (KPI) नियमित समीक्षा की जा रही है। उनके कुशल निर्देशन में सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य-आधारित कार्ययोजना बनाकर कार्य करने, विकास कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी रखने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी निरंतर समीक्षा, त्वरित निर्णय और फील्ड स्तर पर किए जा रहे सघन निरीक्षणों के परिणामस्वरूप जनपद की रैंकिंग में यह अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का पारदर्शी, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी श्री संजय चौहान (आई॰ए॰एस॰) एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा साहू (आई॰ए॰एस॰) के समन्वित नेतृत्व, कुशल मार्गदर्शन एवं समस्त विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के कड़े परिश्रम के चलते जनपद अमेठी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की ओर अग्रसर है और प्रदेश के अग्रणी जनपदों में मजबूती से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment