Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सुल्तानपुर में क्रिटिकल कॉरिडोर पर चला सघन चेकिंग अभियान, 380 वाहनों के कटे चालान

 सुल्तानपुर में क्रिटिकल कॉरिडोर पर चला सघन चेकिंग अभियान, 380 वाहनों के कटे चालान


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला

जिला सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार को जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न ले जाने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।


380 वाहनों पर कार्रवाई, 7.40 लाख का शमन शुल्क वसूला

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले कुल 380 वाहनों का चालान किया गया इससे7,40,500 रुपयेका शमन शुल्क वसूल किया गया। 

हेलमेट न पहनने पर 232 चालान

तीन सवारी पर 23 चालान  06 वाहन सीजकिए गए


पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे 

सुल्तानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। "सुरक्षित यात्रा ही जीवन की सुरक्षा का आधार है।"

कोई टिप्पणी नहीं