Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मझगई पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर एक्ट के 3 वांछित दबोचे, इलाके में मचा हड़कंप!

 मझगई पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर एक्ट के 3 वांछित दबोचे, इलाके में मचा हड़कंप!



लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष मझगई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बम्हनपुर-धर्मापुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंतिम पुत्र राम प्रसाद, नीरज पुत्र ओमप्रकाश तथा अमीन पुत्र रेहान, निवासी ग्राम धर्मापुर, थाना मझगई, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध थाना मझगई में दर्ज मु0अ0सं0 191/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों के विरुद्ध पहले भी 25 अक्टूबर 2025 को थाना मझगई में दर्ज मु0अ0सं0 373/2025 के तहत मामला पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान इनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया था और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।


इस पूरी कार्रवाई को उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, कांस्टेबल धर्मराज तथा कांस्टेबल रवि गंगवार की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।


जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मची हुई है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं