राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अमेठी के अर्थव सिंह का शानदार प्रदर्शन, जीते 4 स्वर्ण व 1 रजत पदक
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अमेठी के अर्थव सिंह का शानदार प्रदर्शन, जीते 4 स्वर्ण व 1 रजत पदक
अमेठी, 27 जुलाई। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ द्वारा लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 23 से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित 40वीं सब-जूनियर एवं 55वीं जूनियर बालक/बालिका राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अमेठी के खिलाड़ी अर्थव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी के प्रशिक्षित खिलाड़ी अर्थव सिंह ने विभिन्न फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक अपने नाम किए। उन्होंने 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर तथा 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस उल्लेखनीय उपलब्धि से अमेठी जनपद को गौरव प्राप्त हुआ है। अर्थव सिंह की इस सफलता पर जिला खेल कार्यालय, अमेठी के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने अर्थव सिंह की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता जनपद के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी अर्थव सिंह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेठी और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
Up reporter maroof ahmad Amethi ke sath

Post a Comment