गांवों का विकास ही विकसित भारत की मजबूत नींव- सीमा द्विवेदी
गांवों का विकास ही विकसित भारत की मजबूत नींव- सीमा द्विवेदी
महराजगंज (जौनपुर)।
विकास खंड महराजगंज की ग्राम पंचायत नाहरपुर में नव-निर्मित आंगनवाड़ी भवन एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण सोमवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।अपने उद्बोधन में सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि गांवों का विकास ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आंगनवाड़ी भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बनेगा, वहीं अन्नपूर्णा भवन सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा किजनभागीदारी से ही विकास कार्य स्थायी और सफल बनते हैं तथा सभी से इन सार्वजनिक परिसंपत्तियों के संरक्षण का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि शशिकांत पांडेय ने कहा कि किसी भी गांव की वास्तविक पहचान वहां की शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता से होती है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी जैसे संस्थान आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। समाज तभी आगे बढ़ता है जब विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए शिक्षा और संस्कार को जीवन का आधार बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत दोनों अतिथियों ने फीता काटकर आंगनवाड़ी भवन एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।नागरिक अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त राजस्व निरीक्षक विन्ध्येश्वरी प्रसाद पांडेय ने की, जबकि संचालन केशव सिंह ने किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान उषा दुबे एवं नीतू देवी ने मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि शशिकांत पांडेय का अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं रामनामी दुपट्टा भेंट कर भावपूर्ण सम्मान किया। दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुस्लिम महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर सांसद का भव्य अभिनंदन किया।।इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश मिश्र अजय मिश्र राजेश उपाध्याय जनार्दन तिवारी अखिलेश सिंह उमाप्रताप सिंह रमेश सिंह शिव प्रताप सिंह शिवपूजन सेठ भोला सेठ आदि लोग रहे।

Post a Comment