Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: लाखों की चोरी के मामले में आरोपी पकड़ने के बावजूद कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

 अमेठी: लाखों की चोरी के मामले में आरोपी पकड़ने के बावजूद कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप



 जनपद अमेठी के थाना शुकुल बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भाऊपुर, मजरा गयासपुर में एक परिवार के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित शिवकला ने आरोप लगाया है कि लिखित शिकायत देने, एक आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले करने और घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही आरोपियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है।

पीड़ित के अनुसार घटना रात के समय हुई, जब नरेंद्र पुत्र दयाराम अपने साथियों के साथ घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस पकड़े गए आरोपी को थाना शुकुल बाजार पुलिस के सुपुर्द कर गई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने थाने में लिखित तहरीर भी दी, लेकिन दो दिन बाद भी न मुकदमा दर्ज किया गया और न ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कार्रवाई की गई।ग्रामीणों का कहना है कि जब एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है, तब भी कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। पीड़ित ने मामले में उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

पत्रकार ने इस संबंध में मुसाफिरखाना क्षेत्राधिकारी (सीओ) से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं