Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई में सरकारी तालाब की फसल गायब, लेखपाल पर 45 हजार के गेहूं हड़पने का आरोप

 तिलोई में सरकारी तालाब की फसल गायब, लेखपाल पर 45 हजार के गेहूं हड़पने का आरोप



तहसील तिलोई के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे चौबे में सरकारी तालाब की जमीन पर हुए भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि हल्का लेखपाल संजीत विश्वकर्मा ने तालाब की 3-4 बीघा गेहूं की फसल कटवाकर आज तक सरकारी कोष में जमा नहीं की। शिकायत को 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्राम निवासी मनोज कुमार पुत्र धनपत ने SDM तिलोई को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में लगभग 20-25 बीघा तालाब की सरकारी भूमि है। हर साल इस पर धान और गेहूं की फसल होती है। इस बार लेखपाल ने मिलीभगत कर गेहूं कटवा लिया। अनुमानित कीमत 40-45 हजार रुपये बताई जा रही है।

मनोज का आरोप है कि जब उन्होंने सवाल किया तो लेखपाल ने धमकाते हुए कहा "जो करना हो कर लो"। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल हर साल पैसा लेकर ही लोगों को तालाब पर खेती करने देते हैं।

SDM से जांच की मांग  

पीड़ित ने SDM तिलोई से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी लेखपाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अवैध रूप से काटे गए गेहूं की वसूली कर सरकारी खाते में जमा कराने की मांग की है।

इस संबंध में SDM तिलोई से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।      यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं