राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी श्रद्धांजलि,तिलोई में राजबहादुर यादव का अंतिम संस्कार संपन्न
राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी श्रद्धांजलि,तिलोई में राजबहादुर यादव का अंतिम संस्कार संपन्न
सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल
ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24
तिलोई,अमेठी । विकास खंड तिलोई के बेसरवा गांव निवासी राजबहादुर यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह शामिल हुए और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।जानकारी के अनुसार, राजबहादुर यादव के निधन की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह तत्काल बेसरवा गांव पहुंचे। उन्होंने अंतिम संस्कार स्थल पर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
राज्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं तथा हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।स्थानीय लोगों के अनुसार, राजबहादुर यादव का क्षेत्र में सामाजिक और आत्मीय संबंध रहा है। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और जनप्रतिनिधि अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।अंतिम संस्कार में ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार 'मुन्ना' सिंह सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
ग्राम बेसरवा में शोकपूर्ण वातावरण के बीच राजबहादुर यादव का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment