Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कांवड़ यात्रा को लेकर थाना खीरी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

 कांवड़ यात्रा को लेकर थाना खीरी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न



श्री न्यूज 24 / अदिति न्यूज 

रजनीश कुमार, संवाददाता 

खीरी टाउन 



खीरी। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना खीरी में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, CO सिटी, SDM, नगर पंचायत ईओ, PWD, बिजली विभाग के जेई सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


बैठक में यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। डीजे पर भड़काऊ गीत न बजाने और ध्वनि सीमित रखने के निर्देश दिए गए।


मार्ग के ढाबों को नाम बोर्ड लगाने और यात्रा मार्ग पर मीट-मछली की दुकानें बंद रखने के निर्देश भी दिए गए।


बिजली विभाग को झूलते तार ठीक करने और पोल सुरक्षित करने, नगर पंचायत को सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा PWD को मार्ग की मरम्मत, गड्ढे भरने और सड़क को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।


अधिकारियों ने सभी से सहयोग कर यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं