Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कुड़वार में असलहा तस्करी का भंडाफोड़,पिस्टल,दो कट्टे,कारतूस व स्कॉर्पियो समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 कुड़वार में असलहा तस्करी का भंडाफोड़,पिस्टल,दो कट्टे,कारतूस व स्कॉर्पियो समेत दो तस्कर गिरफ्तार


मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला


जिलासुलतानपुर कुड़वार पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर,दो कट्टे 12 बोर,आठ जिंदा कारतूस चार .32 बोर व चार 12 बोर तथा एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है,थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवराम का पुरवा रवनिया पूरब में घेराबंदी कर अंकित यादव और अभिषेक पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने की बात स्वीकार की। पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके दो साथी कामरान और आकाश मिश्रा हथियार लेकर फरार हो गए,जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि कुड़वार पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर विधिक कार्रवाई की गई है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं