Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

डॉ सुनीता जाट को राष्ट्रीय कवि लेखक ऋषिपाल भदाना ने किया सम्मानित

 डॉ सुनीता जाट को राष्ट्रीय कवि लेखक ऋषिपाल भदाना ने किया सम्मानित



दिल्ली 

डॉ सुनीता जाट  गांव सुवाना जिला भीलवाड़ा राजस्थान निवासी 2025 -26 यू पी एस सी मे चिकित्सा अधिकारी के पद पर ऑल इंडिया में 23वी रैंक के साथ चयन होने पर उनके कार्यालय दिल्ली नगर निगम आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी सावन पार्क अशोक विहार नई दिल्ली मे पहुंच कर राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ समारोह के संयोजक एवं वैचारिक क्रांति के राष्ट्रीय कवि लेखक ऋषिपाल  भदाना ने बधाई व शुभकामनाएं दी और बेटियों की पढ़ाई के बारे में और चिकित्सा क्षेत्र में प्राकृतिक औषधीय इलाज के बारे में उन्होंने आपस में विचार साझा किए और उन्होंने कहा बेटियां देश का मान सम्मान होती है उन्हें अपने आपको धैर्यवान बनाकर राष्ट्र धर्म निभाने की जरूरत है हमें दूसरों को नहीं पहले खुद को जगाने की जरूरत है जिस तरह से डॉक्टर सुनीता जी ने अपने पिताजी के बचपन मे सजोए सपने को पूरा करने के लिए कठिन परिस्थितियों में मेडिकल की पढ़ाई की और जब वह पढ़ाई कर रही थी तो उनके पिताजी का देहांत हो गया जो उसके जीवन का सबसे बड़ा झटका था लेकिन उसने अपने सपने को  जिंदा रखा इसी बीच उसकी शादी हुई जहां उन्होंने कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और जब उन्होंने अपने सपने को प्राथमिकता देने की बात की उनके रिश्तों में दरार आ गई और और उन्होंने पढ़ाई में उनका साथ नहीं दिया ऐसी परिस्थितियों में अपने आप को संभालना बहुत मुश्किल था लेकिन सामाजिक तानों के बीच उनकी मां ने उनका साथ दिया और एक बार फिर अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाए और अपनी मेहनत धैर्य और अटूट संकल्प के साथ उन्होंने यू पी एस सी  परीक्षा ऑल इंडिया में 23वीं रैंक प्राप्त करके इतिहास रच दिया और वह आज दिल्ली में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर amo के पद पर कार्यरत है और सेवा करके अपने पिता के सपनों को पूरा कर राष्ट्रीय धर्म निभा रही है जो संघर्ष त्याग साहस और आत्मविश्वास की मिसाल है और मंजिल पाने की जिद का एक बड़ा उदाहरण बनी हुई हैl

कोई टिप्पणी नहीं