Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सिंहपुर में खराब हैंडपंप की शिकायत:बिना मरम्मत निस्तारण, शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल

 सिंहपुर में खराब हैंडपंप की शिकायत:बिना मरम्मत निस्तारण, शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल




सुनील चौरसिया मण्डल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24



सिंहपुर विकासखंड के ग्राम फूला में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में लापरवाही का मामला सामने आया है। एक खराब हैंडपंप की मरम्मत किए बिना ही उसकी शिकायत को निस्तारित दिखा दिया गया, जिस पर शिकायतकर्ता ने सवाल उठाए हैं।



ग्राम निवासी संदीप शुक्ल ने बताया कि उनके गांव का हैंडपंप लगभग तीन महीने से खराब पड़ा है। उन्होंने इस संबंध में 24 जून को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद उन्हें शिकायत के निस्तारण का संदेश प्राप्त हुआ।


शिकायतकर्ता संदीप शुक्ल ने मौके पर जाकर देखा तो हैंडपंप पहले की तरह ही खराब मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारियों ने किसी दूसरे हैंडपंप की तस्वीर और कुछ अन्य ग्रामीणों के नाम दर्ज कर पोर्टल पर शिकायत का गलत निस्तारण दर्शा दिया। इस घटना से शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


इस संबंध में पंचायत सचिव एवं एडीओ पंचायत विजय कुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्वीकार किया कि गलती से गलत रिपोर्ट अपलोड हो गई थी। यादव ने बताया कि खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए एक टीम भेज दी गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं