Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: कमई गांव में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की किसान चौपाल आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

 अमेठी: कमई गांव में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की किसान चौपाल आयोजित, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा



अमेठी। दिनांक 20 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा तिलोई तहसील के मोहनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कमई में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सबसे अधिक शिकायतें खाद, बिजली तथा पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कई समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।किसान चौपाल की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हरिश उर्फ चुन्नू सिंह ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के निर्देशानुसार "संगठन चला गांव की ओर" अभियान के तहत जनपद के सभी ब्लॉकों में किसान चौपाल आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान बातचीत से नहीं हुआ तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहेगा।

कार्यक्रम में तहसील प्रभारी राजू तिवारी (तिलोई), जिला मीडिया प्रभारी मारुफ अहमद, तहसील अध्यक्ष मुसाफिरखाना अयोध्या प्रसाद शुक्ल, तहसील अध्यक्ष अमेठी बैजनाथ मौर्य सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं