Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

 मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड



अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न उच्च शिक्षा विभाग के शासकीय, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं योजना शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस योजना को शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी वीरभानु तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने लाभार्थी शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला होते हैं और उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकताओं के समय आर्थिक एवं मानसिक राहत मिलेगी। उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा अन्य शिक्षकों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिन प्रमुख शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए, उनमें डॉ. सुभाष मिश्रा, श्रीनाथ दुबे, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. पवन पांडे, डॉ. धर्मेंद्र वैश्य, डॉ. भगवती, डॉ. ज्योति सिंह एवं योगांचल मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। लाभार्थी शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी योजना बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रो. डॉ. ब्रजेश सिंह, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा, जनपद अमेठी ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा इससे शिक्षा समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित शिक्षकों में योजना को लेकर विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश भर के लाखों शिक्षकों को प्राप्त होगा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं