अमेठी: बहुआ मोछाडी चौराहा से जोरावरगंज नए पुल तक जर्जर मार्ग बना परेशानी का सबब, ग्रामीणों ने मरम्मत की उठाई मांग
अमेठी: बहुआ मोछाडी चौराहा से जोरावरगंज नए पुल तक जर्जर मार्ग बना परेशानी का सबब, ग्रामीणों ने मरम्मत की उठाई मांग
जनपदअमेठी की तहसील तिलोई के ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत ग्राम सभा बहुआ में मोछाडी चौराहा से जोरावरगंज नए पुल तक जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगो का आवागमन रहता हैं। आसपास बड़े अस्पताल और कई प्रतिष्ठान भी स्थित हैं, इसलिए इस सड़क का महत्व काफी अधिक है। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने का मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इसके बाद संबंधित विभाग नया पुल बनवा दिया गया हाय सड़क की स्थिति अब भी बेहद खराब बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जिला पंचायत एवं संबंधित विभाग से सड़क की जांच कराकर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment