Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, गश्त के दौरान दबोचा गया वांछित रामलखन!

 लखीमपुर खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, गश्त के दौरान दबोचा गया वांछित रामलखन!



लखीमपुर खीरी (मझगईं)। जनपद में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ पुलिस कप्तान का डंडा पूरी तरह से गरजा हुआ है। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पूरे जिले में अपराधियों और वारंटियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मझगईं पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक के कड़े पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में मझगईं पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मु०अ०सं० 174/2026 के वांछित अभियुक्त को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है


चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर दबोचा

प्रभारी निरीक्षक मझगईं के कुशल नेतृत्व में इलाके में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए उप-निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और कांस्टेबल रोबिन सिंह की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा अभियुक्त इलाके में ही मौजूद है। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और अभियुक्त रामलखन (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र रामधनी, निवासी ग्राम कोलहिया, थाना मझगईं को पुलिस हिरासत में ले लिया।


यह है पूरा मामला (पृष्ठभूमि)

ख़बर के मुताबिक, बीती दिनांक 08.07.2026 को पीड़ित (वादी) द्वारा थाने में एक लिखित तहरीर दी गई थी। इस तहरीर के आधार पर थाना मझगईं में कबीर अहमद आदि के खिलाफ मु०अ०सं० 174/2026 के तहत धारा 109(1)/351(3) बी०एन०एस० (BNS) का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी, जिसमें आज रामलखन की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई है।


न्यायालय भेजा गया अभियुक्त

मझगईं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रामलखन के विरुद्ध वैधानिक नियमों के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया है


शानदार कार्य करने वाली जांबाज पुलिस टीम

उ०नि०भूपेंद्र सिंह (उप-निरीक्षक)

कां० रोबिन सिंह काँस्टेबल

कोई टिप्पणी नहीं