Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

SSB ने भूपनगर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर वितरित की सामुदायिक सामग्री, स्थानीय प्रतिभाओं का किया सम्मान

 SSB ने भूपनगर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर वितरित की सामुदायिक सामग्री, स्थानीय प्रतिभाओं का किया सम्मान



श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से डिप्टी up हेड संजीव झांजीकी खास रिपोर्ट 


पलिया कलां / लखीमपुर खीरी। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पलिया ने गुरुवार को सीमा चौकी हंसनगर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट ग्राम भूपनगर के पंचायत भवन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के सामुदायिक उपयोग के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने ग्राम प्रधान को सामुदायिक उपयोग के लिए भोजन पकाने के बड़े बर्तन, कॉटन दरी, तिरपाल तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इन सामग्रियों का उपयोग सामूहिक हित में करें और इनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दें, ताकि लंबे समय तक अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।


इस अवसर पर मधुमक्खी पालन, सिलाई, काष्ठ शिल्प, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्थानीय नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कमांडेंट ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने से युवाओं में आत्मनिर्भर बनने और अपने कौशल को विकसित करने की प्रेरणा मिलती है।


कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर सीमा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास, नशा मुक्ति, सीमा सुरक्षा तथा भारत-नेपाल सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कमांडेंट ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल एसएसबी अथवा संबंधित सरकारी एजेंसियों को देने की अपील की।


ग्रामीणों ने 39वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा संचालित नागरिक कल्याण कार्यक्रमों और जनहितकारी पहलों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।


कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, जवानों, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही

कोई टिप्पणी नहीं