Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम

 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम



सीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


डीपीआरसी गौरीगंज में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम


अमेठी। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन 14 अगस्त 2026 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी), गौरीगंज में किया जाएगा। इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी से जुड़ी स्मृतियों को संजोने तथा युवा पीढ़ी को इसके ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने विकास भवन में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य देश के विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा नई पीढ़ी को उस ऐतिहासिक त्रासदी के प्रति जागरूक करना है। बैठक में सीडीओ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को विभाजन विभीषिका से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही विषय से संबंधित फिल्मों एवं डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कराकर विद्यार्थियों को उस दौर की परिस्थितियों से अवगत कराया जाए। उन्होंने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में विभाजन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त विषय से संबंधित विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं