Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ, 80 टीबी मरीजों को मिला पोषण सहयोग

 एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ, 80 टीबी मरीजों को मिला पोषण सहयोग



अमेठी। जनपद में एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को संक्रमण से बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को दो माह तक चलने वाले एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय, अमेठी से किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी, अडानी सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव के उपायों, समय पर जांच कराने तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान अडानी सीमेंट फैक्ट्री के सहयोग से 80 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। साथ ही 80 टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहयोग प्रदान करना तथा उपचार के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। स्वास्थ्य विभाग ने अडानी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा प्रदान किए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सहभागिता से टीबी उन्मूलन और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि दो माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर एचआईवी/एड्स से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे एचआईवी/एड्स के संबंध में सही एवं प्रमाणित जानकारी प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम या भेदभाव से बचें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम, टीबी उन्मूलन तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं