रोजगार मेले का आयोजन 14 अगस्त को, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर
रोजगार मेले का आयोजन 14 अगस्त को, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर
अमेठी। जिला सेवायोजन अधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी द्वारा आगामी 14 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय आईटीआई, बरियापुर, किठावर रोड, अमेठी परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर विभिन्न रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार विभिन्न राज्यों एवं जनपदों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले में अपने साथ पंजीकरण प्रपत्र, मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (सीवी) तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। अतः अभ्यर्थी पूर्व में ही पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कर लें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment