Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सिंगाही में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद

 सिंगाही में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद



150 किलो लहन मौके पर किया गया नष्ट, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप


सिंगाही/लखीमपुर खीरी।आज दिनांक- 27/08/2026 को  अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने गुरुवार को सिंगाही थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर कार्रवाई की। शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश तथा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत दलराजपुर और सिंहौना में दबिश दी गई।


दबिश के दौरान आबकारी टीम ने 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि करीब 150 किलोग्राम लहन भी मौके से बरामद हुआ। टीम ने बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।


कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। आबकारी विभाग ने संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। विभाग की दबिश से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मची हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं