Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

खाली सीटों को भरने के लिए छठे और सातवें चरण की काउंसलिंग 21 से

 खाली सीटों को भरने के लिए छठे और सातवें चरण की काउंसलिंग 21 से



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए पांच चरण की काउंसलिंग के बाद प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं। इसे देखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने अतिरिक्त काउंसलिंग के छठे और सातवें चरण का कार्यक्रम जारी किया है। संजय गाँधी पॉलीटेक्निक  के प्रधानाचार्य राम रतन ने अभ्यर्थियों को जानकारी हेतु बताया कि उनकी संस्था में  सिविल -0, पेंट टेक्नोलोजी-18, इलेक्ट्रॉनिक्स-3, मेकैनिकल-1, केमिकल ( फर्टिलाइजर)- 2, पी एम टी -16 एवं मेकैनिकल ( लैटरल एंट्री)-1 कुल 41सीटें रिक्त हैं। सीटों को भरने के लिए अब 21 अगस्त से अभ्यर्थियों को दो और मौके मिलेंगे। छठे चरण के लिए 21 से 23 अगस्त तक च्वॉइस फिलिंग होगी और 24 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित सीट स्वीकार करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फ्रीज विकल्प चुनना

होगा। अतिरिक्त काउंसलिंग में फ्लोट विकल्प नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन से सिक्योरिटी और काउंसलिंग फीस भी जमा करनी होगी। फ्रीज अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 25 से 29 अगस्त  शाम छह बजे तक जिले के हेल्प सेंटरों पर होगा। छठे चरण की आवंटित सीट से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त  है, जबकि संस्थान में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक होगी। सातवें चरण की च्वॉइस फिलिंग 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होगी। 3 सितंबर को सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को 4 से 7 सितंबर तक सिक्योरिटी व काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी। इस चरण में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 5 से 8 सितंबर  शाम छह बजे तक जिले के हेल्प सेंटरों पर होगा। सातवें चरण की आवंटित सीट से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 सितंबर है, जबकि  संस्थान में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक होगी।

कोई टिप्पणी नहीं