Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अतिवृष्टि से दीवार गिरने पर महिला की मौत, 24 घंटे के भीतर परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

 अतिवृष्टि से दीवार गिरने पर महिला की मौत, 24 घंटे के भीतर परिजनों को मिली आर्थिक सहायता



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। तहसील अमेठी क्षेत्र के ग्राम गगौली स्थित सूबेदार का पुरवा में अतिवृष्टि के कारण दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो जाने के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को 65 वर्षीय फूलकली पत्नी बाबूलाल की दीवार गिरने की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार शीघ्र सहायता प्रदान करने की व्यवस्था के तहत जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कराई गई। जिला प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के 24 घंटे के भीतर मृतका के परिजनों के बैंक खाते में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता हस्तांतरित की गई। इसके अतिरिक्त दुर्घटना में दो बकरियों की क्षति के लिए 8 हजार रुपये तथा पशुशाला को हुए नुकसान के लिए 3 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई। जिला प्रशासन ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लगातार सक्रिय है। पूर्व में भी विभिन्न आपदाओं से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य आर्थिक सहायता निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई गई है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दैवीय आपदाओं से प्रभावित लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं