किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा मुसाफिरखाना तहसील परिसर में एक पंचायत का आयोजन कर किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर हुंकार भरी गई। पंचायत के उपरांत किसानों ने उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार ज्योति पांडेय को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व तहसील प्रशासन और किसानों के बीच काफी मान-मनौव्वल दौर चला। अंततः उपजिलाधिकारी से फोन पर हुई वार्ता के बाद 10 दिनों के भीतर समस्याओं के निस्तारण के मिले आश्वासन पर यूनियन ने ज्ञापन सौंपा।
यूनियन की प्रमुख मांगें:
इंडोरामा व इंडोगल्फ की खाली पड़ी जमीनों पर किसानों के मवेशियों को हरे चारे हेतु चरने की अनुमति दी जाए।
औद्योगिक इकाइयों (इंडोरामा व इंडोगल्फ) द्वारा ग्राम सभा की आबादी, बंजर, खलिहान और खाद के गड्ढों की जमीनों पर किए गए कब्जे को मुक्त कराकर किसानों के उपयोग हेतु सुरक्षित किया जाए।
ग्राम सभा के सार्वजनिक रास्ते पर इंडोगल्फ व इंडोरामा द्वारा लगाए गए अवैध गेट को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की जटिल समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए।
पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय व संचालन प्रदेश प्रभारी (युवा विंग) राघवेंद्र कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता, रामप्रसाद शुक्ल, हरिकेश तिवारी, अनूप शास्त्री, तहसील अध्यक्ष अहमद हुसैन, शमशाद अहमद, इस्लामुद्दीन, शमशीर, रामदीन मौर्य, तेजभान दुबे और रामनरेश पाल समेत सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment