अमेठी में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 30 अगस्त को
अमेठी में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 30 अगस्त को
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इस संबंध में जिला खेल कार्यालय, अमेठी द्वारा खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उपक्रीड़ाधिकारी जिला खेल कार्यालय अमेठी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 30 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय चयन में सफल खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 12 बजे अयोध्या में आयोजित होगा। इसके उपरांत चयनित खिलाड़ी 6 से 11 सितंबर 2026 तक अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल कार्यालय ने जनपद के सभी इच्छुक एवं पात्र हॉकी खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। खिलाड़ियों को ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। उपक्रीड़ाधिकारी ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा प्रदेश स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

Post a Comment