Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

31 अगस्त को आईटीआई गौरीगंज में लगेगा अप्रेंटिस/रोजगार मेला

 31 अगस्त को आईटीआई गौरीगंज में लगेगा अप्रेंटिस/रोजगार मेला



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज के प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि संस्थान परिसर में दिनांक 31 अगस्त 2026 को आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के लिए अप्रेंटिस/रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि मेले में एनडीआर ऑटो कंपोनेंट लिमिटेड, गुरुग्राम (हरियाणा), वर्लपूल गाजियाबाद, न्यू हॉलैंड नोएडा, यामाहा गाजियाबाद, स्पार्क मिंडा ग्रेटर नोएडा तथा पहाड़पुर 3पी गाजियाबाद सहित कई प्रमुख कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगार/अप्रेंटिस मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र, उनकी दो प्रमाणित छायाप्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक खाते का विवरण साथ लेकर 31 अगस्त को प्रातः 11 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी परिसर में उपस्थित हों। उन्होंने अधिक से अधिक प्रशिक्षार्थियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं