रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में 31 अभ्यर्थियों का चयन
रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में 31 अभ्यर्थियों का चयन
Up reporter maroof ahmad Amethi ke sath
अमेठी, 21 अगस्त 2026। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज में गुरुवार को रोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला का सफल आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि आयोजित मेले में लगभग 35 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसरों का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि मेले में ल्यूमैक्स ऑटोपार्ट्स, बावल (रेवाड़ी) तथा मिन्डा कम्पनी ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत कम्पनी के एचआर निपु सिंह द्वारा अप्रेन्टिसशिप के लिए कुल 31 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे रोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले युवाओं को उद्योगों से जोड़ने तथा उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी, कार्यदेशक अनिल कुमार मिश्रा, प्लेसमेंट प्रभारी भारत भूषण मिश्रा, सहायक प्लेसमेंट प्रभारी पंकज तिवारी, रविकांत मिश्र, दिवाकर मिश्र, अतुल कुमार पाण्डेय, एमआईएस मैनेजर मृत्युंजय तिवारी एवं संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment