कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी संपन्न, चयनित किसानों को एसएमएस से दी गई सूचना
कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी संपन्न, चयनित किसानों को एसएमएस से दी गई सूचना
Up reporter maroof ahmad Amethi ke sath
अमेठी। उप कृषि निदेशक अमेठी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (सीआरएम) योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कृषि यंत्रों के चयन के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कार्यकारी समिति की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में कृषि यंत्र कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 30 लाख रुपये) के लिए 3 लक्ष्य के सापेक्ष 60 किसानों ने आवेदन किया, जबकि कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 10 लाख रुपये) के लिए 11 लक्ष्य के सापेक्ष 254 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार कम्बाइन हार्वेस्टर विद एसएमएस हेतु 2 लक्ष्य के सापेक्ष 34, बेलिंग मशीन (180 से 200 किलोग्राम) हेतु 1 लक्ष्य के सापेक्ष 3, फार्म मशीनरी बैंक हेतु 3 लक्ष्य के सापेक्ष 4 तथा लेजर लैंड लेवलर हेतु 11 लक्ष्य के सापेक्ष 37 किसानों ने आवेदन किया। कुल 126 कृषि यंत्रों के सापेक्ष 843 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। उप कृषि निदेशक ने बताया कि ई-लॉटरी में चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से चयन की सूचना तथा बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के प्रभारी, प्रगतिशील किसान हारित सिंह, विनोद शुक्ला, किरन तिवारी, निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी के माध्यम से लेजर लैंड लेवलर हेतु विकास खंड बहादुरपुर के किसान दिनेश कुमार, कस्टम हायरिंग सेंटर (30 लाख रुपये) हेतु विकास खंड सिंहपुर के विनय कुमार तथा कस्टम हायरिंग सेंटर (10 लाख रुपये) एवं कम्बाइन हार्वेस्टर श्रेणी में अन्य पात्र किसानों का चयन किया गया है।

Post a Comment