जिले में हुई बड़ी दुर्घटना लगभग 40 बच्चों से भरी स्कूल बस दूध के टैंकर से टकराई
जिले में हुई बड़ी दुर्घटना लगभग 40 बच्चों से भरी स्कूल बस दूध के टैंकर से टकराई
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी के थाना क्षेत्र भले सुल्तान शहीद स्मारक के अलीनगर और छोरी के मध्य सुबह करीब 11:00 आरपीएस एकेडमी स्कूल की बस सामने से आ रही टैंकर से टकरा गई। जिसमें लगभग दो दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। जिसमें से 15 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया। इलाज के दौरान पता चला कि दो बच्चों को फैक्चर है। जबकि अन्य बच्चे मामूली रूप से चोटिल थे। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं मौके पर क्रेन बुलवाकर बस के अंदर फंसे बस के कंडक्टर को बाहर निकलवाया गया। संपूर्ण घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Post a Comment