प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 5 अगस्त को
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 5 अगस्त को
अमेठी। जिला खेल कार्यालय, अमेठी द्वारा वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 5 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 6 अगस्त 2026 को अयोध्या में होगा। इसके उपरांत प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 17 अगस्त 2026 तक जिला खेल कार्यालय, अमेठी में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी कार्यालय ने जनपद की इच्छुक बालिका खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के मध्य होनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम अथवा नगरपालिका द्वारा निर्गत जन्मतिथि प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लानी होगी। जिला खेल कार्यालय ने सभी विद्यालयों एवं खेल से जुड़े संस्थानों से अधिकाधिक खिलाड़ियों को ट्रायल में प्रतिभाग कराने का अनुरोध किया है, ताकि जनपद की प्रतिभाशाली बालिकाओं को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी तथा चयनित टीम की सूची निर्धारित समय पर जारी की जाएगी।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment