नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, यूरिया खाद की तस्करी नाकाम
नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, यूरिया खाद की तस्करी नाकाम
नदी मार्ग से नेपाल भेजी जा रही 18 बोरी यूरिया खाद बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
यूपी हेड मनोज प्रजापति
लखीमपुर खीरी
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। SSB की डी कंपनी, झनकापुर चौकी के जवानों ने रात्रि गश्त के दौरान नेपाल भेजी जा रही 18 बोरी यूरिया खाद बरामद की। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर SSB की टीम ने नदी मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी। इसी दौरान कुछ लोग यूरिया खाद की बोरियां नेपाल की ओर ले जाते दिखाई दिए। जवानों को देखकर तस्कर बोरियां छोड़कर भाग निकले।
बरामद 18 बोरी यूरिया खाद को आवश्यक कार्रवाई के बाद विक्रय कर (वाणिज्य कर) विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है तथा तस्करों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
SSB अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर खाद, खाद्यान्न एवं अन्य वस्तुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। सीमा पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बिंदु
भारत-नेपाल सीमा पर SSB की सतर्क कार्रवाई।
नदी मार्ग से नेपाल भेजी जा रही 18 बोरी यूरिया खाद बरामद।
जवानों को देखकर तस्कर मौके से फरार।
बरामद खाद वाणिज्य कर विभाग को सौंपी गई।
तस्करों की तलाश जारी, सीमा पर निगरानी और सख्त की गई।

Post a Comment