Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निघासन में संपूर्ण समाधान दिवस: 54 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण

 निघासन में संपूर्ण समाधान दिवस: 54 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण




श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज 

मॉडल संवाददाता चन्दन सोनी 

 लखीमपुर खीरी 



निघासन। सोमवार को तहसील सभागार निघासन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। कुल 54 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से राजस्व विभाग से संबंधित पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।


संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की 14 और पुलिस विभाग की 13 रहीं। इसके अलावा आपूर्ति विभाग की छह, पशु चिकित्सा विभाग की पांच, चकबंदी विभाग की पांच, नगर पंचायत की चार तथा जल निगम से संबंधित दो शिकायतें दर्ज हुईं। वहीं बेसिक शिक्षा, सिंचाई, विद्युत, नलकूप और बाढ़ खंड से संबंधित एक-एक शिकायत भी फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष रखी।


अधिकारियों ने राजस्व विभाग से संबंधित पांच मामलों को मौके पर ही सुनवाई करते हुए निस्तारित किया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।


सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जाए।


समाधान दिवस में विधायक शशांक वर्मा, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एसडीएम यदुवीर सिंह, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, हर्ष निशांत, बीडीओ जयेश कुमार, श्रद्धा गुप्ता समेत तमाम जिलास्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई होने से फरियादियों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला। अब प्रशासन की ओर से शेष 49 शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर नजर रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं