Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पीड़ित ने रामगंज थाने में दी तहरीर

 घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी, पीड़ित ने रामगंज थाने में दी तहरीर


यूपी रिपोर्टर मारुफ अहमद अमेठी के साथ 


 अमेठी रामगंज थाना क्षेत्र के पूरे ह्रदयी गाजीपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सेंध लगाकर हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, पूरे ह्रदयी गाजीपुर निवासी कन्हैया लाल पुत्र श्रीराम ने रामगंज थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में बताया कि 16/17 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने पक्की दीवार में सेंध काटकर घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में मंगलसूत्र, कान की झुमकी, सोने और चांदी की पायल सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा करीब पांच हजार रुपये की नकदी भी चोर अपने साथ ले गए।

सुबह नींद खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पीआरवी 112 को सूचना दी गई। इसके बाद पीड़ित ने रामगंज थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं