पलिया पुलिस का तस्करों पर बड़ा प्रहार! शिवाजी दुबे के कार्यभार संभालने के बाद ताबड़तोड़ कार्यवाही
पलिया पुलिस का तस्करों पर बड़ा प्रहार! शिवाजी दुबे के कार्यभार संभालने के बाद ताबड़तोड़ कार्यवाही
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट
30 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार भी बरामद
पलिया कलां, खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 150 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक), जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है, के साथ एक टोयोटा इटियोस कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल और नकदी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त अरसल पुत्र शब्बीर निवासी पलिया और विक्की कुमार साफी पुत्र विष्णु साफी निवासी पलिया हैं। कार्रवाई 09 अगस्त 2026 की रात करीब 1:50 बजे पलिया एयरपोर्ट मार्ग के पुल के पास की गई।
पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत पूर्व में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पलिया कोतवाल की सतर्कता से तस्करों में हड़कंप
मादक पदार्थों के खिलाफ पलिया पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पलिया कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment