Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: जगदीशपुर और इन्हौना में ऑटो चालकों का आरोप, लगातार चालान और कथित वसूली से परेशान

 अमेठी: जगदीशपुर और इन्हौना में ऑटो चालकों का आरोप, लगातार चालान और कथित वसूली से परेशान



अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। चालकों का आरोप है कि एक तरफ जगदीशपुर थाना क्षेत्र तो दूसरी तरफ इन्हौना थाना क्षेत्र में भी ऑटो चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई और चालान किए जा रहे हैं।ऑटो चालकों का कहना है कि दिनभर मेहनत करने के बाद महज 400 से 500 रुपये की कमाई होती है। इसी कमाई से बच्चों और परिवार का पालन-पोषण करना पड़ता है। एक ऑटो चालक ने बताया कि एक महीने में उसके वाहन का करीब 18 हजार रुपये का चालान हो चुका है। चालक का कहना है कि इतनी कम आमदनी में परिवार चलाएं या चालान भरें।चालकों ने आरोप लगाया कि उनसे कथित रूप से जबरन वसूली की जा रही है और वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जगदीशपुर बस स्टॉप के बाहर बसें खड़ी होने से यातायात प्रभावित होता है, लेकिन कार्रवाई का सामना मुख्य रूप से ऑटो चालकों को करना पड़ता है।

वहीं, मामले को लेकर पत्रकार द्वारा जगदीशपुर थाने के एएसओ से बात की गई। एएसओ ने बताया कि ऑटो चालक सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। इसी वजह से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो के चालान किए जाते हैं।

ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से जगदीशपुर और इन्हौना दोनों थाना क्षेत्रों में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सभी वाहनों के खिलाफ समान कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं