Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन।

 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन।



अमेठी। जनपद के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दिनांक 10 अगस्त 2026 को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी), गौरीगंज, अमेठी में "मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना संवर्धन कार्यशाला" का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों, प्रशिक्षण संस्थानों एवं बैंक अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि कार्यशाला के प्रथम चरण में कौशल विकास मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग, डीआईसी, आरसेटी केंद्रों तथा जनपद के विभिन्न व्यावसायिक, डिग्री एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों, स्टार्ट-अप एवं इनक्यूबेशन केंद्रों, आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान योजना का व्यापक प्रस्तुतीकरण कर अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यशाला के द्वितीय चरण में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों, जिला समन्वयकों, आरसेटी केंद्रों के समन्वयकों तथा डीआईसी अधिकारियों की सहभागिता रहेगी। इस सत्र में पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों, प्रशिक्षण एवं कंपोनेंट्स की प्रक्रिया, नवीन संशोधनों तथा योजना के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों एवं चुनौतियों पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों का पंजीकरण भी कार्यशाला में किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, कक्षा 8 उत्तीर्ण अंकपत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र तथा आवश्यकता होने पर जाति प्रमाण पत्र अथवा 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र साथ लाना होगा। उन्होंने जनपद के युवाओं से अपील की है कि वे कार्यशाला में सहभागिता कर योजना का लाभ उठाएं तथा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं