Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जाल साजी धोखाधड़ी से ज़मीन का करवाया बैनामा चार के खिलाफ मुकदमा पजिकृत

 जाल साजी धोखाधड़ी से ज़मीन का करवाया बैनामा चार के खिलाफ मुकदमा पजिकृत



जायस  नगर पालिका  के अन्तर्गत धोखाधडी का एक और मामला आया प्रकाश में 


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी 


जनपद अमेठी की तहसील तिलोई  के अन्तर्गत वहाबगंज स्थित सब्ज़ी मंडी में जालसाजी कर के मोहम्मद अतहर आदि लोगों ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर के कुछ माह पूर्व बहादुरपुर दाख़िली की भूमि गाटा संख्या 5936(ख) जो राज्य मार्ग से सटी है की खतौनी लगा कर जानबूझ कर 5935 की चौहद्दी दिखा कर दो व्यक्तियों को बैनामा कर दिया, जो अभिलेखों में रास्ता दर्ज है।

पीड़ित इम्तियाज  कादरी व इमरान आलम ने शासन प्रशासन से फर्जी बैनामा की पोल खोलने का वीणा उठाया ।

जिसकी लिखित शिकायत पीड़ितों ने अमेठी पुलिस अधीक्षक को दी पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले को संज्ञान मे लेते हुये क्षेत्राअधिकारी तिलोई को जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया। वही पुलिस  प्रशासन ने राजस्व विभाग को अवगत कराया वही राजस्व विभाग मामले को संज्ञान में लेते हुये बैनामे की तह तक गयी तो पता चला की फर्जी दस्तावेज की चौहद्दी के अधार पर अप्रैल माह मे इन लोगों ने जालसजी कर के फर्जी तरीके से पूर्व में किए गए बैनामे के अभिलेखों में दर्ज रास्ते की ज़मीन का बैनामा कर दिया था। इसी आधार पर राजस्व विभाग ने निष्पक्ष जांच उपरांत आख्या लगाते हुये सही तथ्यो को सामने लाते हुये क्षेत्राअधिकारी तिलोई को अवगत कराया गया, वहीं क्षेत्रा अधिकारी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एस. ओ. जायस को निर्देशित किया। वही स्थानीय पुलिस हरकत में आते ही मो. अतहर मो.शाद मो.तारिक पुत्र गण मो० अजहर छोटा कजियाना व मो० शकील पुत्र बुध्दू ख्वाजगान निवासी जायस अमेठी पर मुकदमा पजिकृत करते हुये जांच में जुट गई!

कोई टिप्पणी नहीं