पलिया नगर व्यापार मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया
पलिया नगर व्यापार मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया
श्री न्यूज़ 24/अदिति अख़बार
राजू सिंह,
पलिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अविरल शाह द्वारा मेला सिंह चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ व्यापारियों एवं पत्रकार साथियों ने शामिल होकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को साझा किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पलिया नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि वरुण गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह , भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता भाजपा नगर उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद आशुतोष शुक्ला , वरिष्ठ व्यापारी आलोक गुप्ता उर्फ मोंटी , आर्यन गुप्ता, किशन गोपाल वर्मा, सद्दाम अंसारी, अमन प्रजापति,सूक्ष्म शाह,मनु गुप्ता एवं पुनीत गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार साथी आनंद गोस्वामी , सुहान रजा एवं राजू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी उपस्थित साथियों ने देश की आजादी के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया।

Post a Comment