Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रबुद्ध जागरण यात्रा के तहत संगोष्ठी संपन्न, बड़ी संख्या में विप्र बंधु और समाजसेवी हुए शामिल

 प्रबुद्ध जागरण यात्रा के तहत संगोष्ठी संपन्न, बड़ी संख्या में विप्र बंधु और समाजसेवी हुए शामिल



प्रतापगढ़


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) प्रतापगढ़ संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रबुद्ध जागरण यात्रा के बैनर तले एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित रामालय रिजॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए प्रबुद्ध जनों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान को लेकर अपने विचार रखे।विशिष्ट अतिथि डॉल्फिन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में समाज के लोगों को शिक्षित होने तथा सत्य और सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही समाज को मजबूत बनाने का आधार हैं।

मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज संगठित और एकजुट नहीं होगा, तब तक विभिन्न राजनीतिक दलों एवं अन्य शक्तियों द्वारा समाज के उत्पीड़न की स्थिति बनी रह सकती है। उन्होंने समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, लोकेश पांडेय, आशीष तिवारी, तेजस्वी उपाध्याय, उमेश तिवारी, अमित मिश्रा, विदित पांडेय, अनुज मिश्रा, विजय पांडेय, नितिन मिश्रा, सुनील मिश्रा, संतोष पांडेय जागेशरगंज, हर्ष दुबे एवं अमित पांडेय प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।संगोष्ठी के दौरान समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और सामाजिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं